Back to News

छत्तीसगढ़ - सट्टा खिलाते गुलाम असकरी और सन्नी विश्वकर्मा गिरफ्तार , 18500 रुपये जप्त

छत्तीसगढ़ - सट्टा खिलाते गुलाम असकरी और सन्नी विश्वकर्मा गिरफ्तार , 18500 रुपये जप्त

रायपुर 25 मार्च 2025 - एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मोमिनपारा स्थित एच.एम.टी चौक में 02 व्यक्तियों द्वारा अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गुलाम असकरी एवं सन्नी विश्वकर्मा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो की तलाशी लेने पर दोनो के पास से सट्टा-पट्टी एवं उसका हिसाब-किताब पाया गया। जिस पर आरोपी गुलाम असकरी एवं सन्नी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम 18 हजार 500 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 79/2025 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।