Back to News

छत्तीसगढ़ - तीन जनपद CEO सहित चार अधिकारी गिरफ्तार, 13 मई तक भेजे गये रिमांड पर , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - तीन जनपद CEO सहित चार अधिकारी गिरफ्तार, 13 मई तक भेजे गये रिमांड पर , जाने क्या है मामला

कोरबा 10 मई 2025 - कोरबा जिले में डीएमएफ (District Mineral Foundation) फंड घोटाले की जांच के तहत चार वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी ने प्रदेश में प्रशासनिक हलचल मचा दी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की जा रही विवेचना में इन अधिकारियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं।

EOW ने 9 मई 2025 को इन सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर 13 मई 2025 तक की पुलिस रिमांड ली गई है।

गिरफ्तार अधिकारियों में भरोसा राम ठाकुर  तत्कालीन नोडल अधिकारी DMF, जिला कोरबा भूनेश्वर सिंह राज तत्कालीन जनपद CEO कोरबा राधेश्याम मिर्झा , तत्कालीन जनपद CEO जिला  कोरबा वीरेंद्र कुमार राठौर , तत्कालीन जनपद CEO जिला कोरबा इन अधिकारियों पर DMF फंड के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं।

जांच में यह सामने आया है कि DMF के तहत खनिज क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं में भारी वित्तीय घोटाला किया गया, जिसमें ठेके देने में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योजनाएं कागज़ों में ही पूर्ण दिखा दी गईं। EOW प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और फर्जी भुगतान की पुख्ता जानकारी जुटाकर अधिकारियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्र किए है।