Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से नही मिली राहत , अभी रहना होगा जेल में

छत्तीसगढ़ - पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से नही मिली राहत , अभी रहना होगा जेल में

रायपुर 28 फरवरी 2025 - शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा, जिस पर हाईकोर्ट ने ACB/EOW को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को निर्धारित की है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि कवासो लखमा शराब घोटाले में शामिल एक बड़े सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे और उन्होंने राज्य में शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके चलते छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई, जिससे घोटाले को बढ़ावा मिला।

ED ने अदालत में कहा कि लखमा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। अब हाईकोर्ट ने ACB/EOW से जवाब तलब किया है वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।