Back to News

दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस , रेल प्रसासन में मचा हड़कंप

दुर्घटना का शिकार होते-होते बचा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस , रेल प्रसासन में मचा हड़कंप
मुरैना 14 सितंबर 2024 - मुरैना में हेतमपुर स्टेशन के पास लगातार बारिश से मिट्टी धंस गई और इससे पटरियां टेढ़ी हो गईं। इसका पता तब पता चला जब दिल्ली से ग्वालियर की ओर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्टॉफ को ट्रेन का एक तरफ झुकाव महसूस हुआ। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका। उसके बाद से ही पिछले तीन दिन से इस स्थान से ट्रेनों को 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला जा रहा है। 

हेतमपुर रेलवे स्टेशन से ढाई किलोमीटर दूर धौलपुर की ओर दिल्ली से ग्वालियर की ओर आने वाले डाउन ट्रैक के नीचे मिट्टी धंसी है। गुरुवार दोपहर 12.03 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस यहां से गुजरी तो ट्रेन एक ओर झुक गई। ट्रेन के चालक व गार्ड सहित यात्री तक घबरा गए। चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोकी और हेतमपुर स्टेशन पर सूचना दी। 

धंसे हुए ट्रैक के कारण ट्रेन को एक घंटा पांच मिनट तक खड़ा रखा गया। मुरैना व ग्वालियर से आए इंजीनियरों की देखरेख में ट्रेन को डेढ़ से दो किलोमीटर प्रति घंटे की बेहद धीमी रफ्तार से निकाला गया। इसके बाद ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी रहा।