Back to News

छत्तीसगढ़ - परीक्षा में चुनाव बना बाधा , 27 जनवरी से शुरू होने वाली यह परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ - परीक्षा में चुनाव बना बाधा , 27 जनवरी से शुरू होने वाली यह परीक्षा स्थगित

रायपुर 24 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा निकाय और पंचायत के चुनाव 2025 के कारणवश स्थगित की गई है. इस संबंध में गृह विभाग विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है। 

परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था. विभागीय परीक्षा का आयोजन निकाय और पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा. जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।