Back to News

छत्तीसगढ़ - ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को किया गिरफ्तार , कोर्ट में किया जाएगा पेश

छत्तीसगढ़ - ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को किया गिरफ्तार , कोर्ट में किया जाएगा पेश

रायपुर 15 जनवरी 2025 - पूर्व आबकारी मंत्री व कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुचर्चित आबकारी घोटाला में ये गिरफ्तारी हुई है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा से आज तीसरे दौर की पूछताछ हुई, पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गयी है।

आज सुबह ही वो ED दफ्तर पहुंचे थे। इससे पहले कवासी से दो बार EDफ्तर में पूछताछ हो चुकी थी। 28 दिसम्बर को ED ने कवासी लखमा समेत उसके करीबियों के घर पर छापा मारा था। 

कवासी लखमा के खिलाफ छापेमारी के दौरान कई साक्ष्य मिले थे। जिसके बाद ED ने पूछताछ के लिए कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को तलब किया था। आज उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी है।