Back to News

छत्तीसगढ़ - मतदान से एक दिन पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी की मौत , क्षेत्र में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ - मतदान से एक दिन पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी की मौत , क्षेत्र में शोक की लहर

जशपुर 22 फरवरी 2025 - पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक 06 से जनपद पंचायत सदस्य (BDC) के पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की प्रचार के बाद घर लौटने पर हार्ट अटैक से मौत हो गई।

दरअसल, पत्थलगांव के बूढ़ाडाड़ निवासी संजय लहरे जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनावी मैदान में थे। चुनाव से एक दिन पहले हृदयघात से निधन हो गया। तीसरे चरण का कल 23 फरवरी को चुनाव है इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल थे। 

स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयघात का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी।