Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक ने जहर खा कर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक ने जहर खा कर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा 19 फरवरी 2025 - दंतेवाड़ा जिले में आरक्षक के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आरक्षक ने अपने घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. आरक्षक का शव मिलने की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामला जिले के कारली पुलिस लाइन का है. मृतक पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी पुलिस लाइन कारली में पदस्थ था. महेश मड़कामी ने गढ़मिरी स्थित अपने घर में जहर खाकर अपनी जान दे दी।

बुधवार को जब परिजन कमरे में गए तो महेश बिस्तर पर बेहोश पड़ा हुआ था. परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही डीएसपी गोविंद दीवान और पुलिस टीम साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मौके पर पहुंचे. लेकिन जांच में पता चला कि पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी की मौत हो चुकी है. महेश मड़कामी के पास से जहर डब्बा भी मिला है।

पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है. उनका कहना है आरक्षक ने व्यक्तिगत कारण से खुदकुशी की है. हालाँकि मामले की जांच की जा रही है. आगे की जाँच के बाद ही पता चल पायेगा यह आत्महत्या या हत्या है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है.