Back to News

छत्तीसगढ़ - EVM की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने स्ट्रांग रूम में गोली मार कर की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ - EVM की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने स्ट्रांग रूम में गोली मार कर की खुदकुशी

धमतरी 28 जनवरी 2025 - धमतरी में चुनाव ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल की ड्यूटी निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। आज दोपहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आरक्षक का नाम सालिक राम पात्रे था। कांस्टेबल की ड्यूटी धमतरी कलेक्टर परिसर के अंदर निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। रोज की तरह आज भी आरक्षक ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर को अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। 

गोली की आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत कांस्टेबल रूद्री लाइन में पदस्थ थे। चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी और इसके पीछे का कारण क्या था। 

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस आरक्षक के साथियों और ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।