Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी का टिकट हुआ कैंसिल , सामने आई यह हास्यास्पद वजह

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी का टिकट हुआ कैंसिल , सामने आई यह हास्यास्पद वजह

कांकेर 27 जनवरी 2025 - नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। देर रात कांग्रेस ने भी नगरीय निकाय के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। हालांकि कुछ नाम पर आ रही आपत्तियों के बीच लिस्ट में कुछ बदलाव भी किया गया है। 

कांकेर जिले के अंतागढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी को अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा। कांग्रेस नप अध्यक्ष प्रत्यासी सूर्यश नेताम (गुड्डा) के स्थान पर अब उनकी माता कुंती नेताम अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म रहेगी। 

सूर्यश नेताम (गुड्डा) का उम्र दो माह कम पड़ गया अध्यक्ष पद हेतु योग्यता 25 वर्ष होना है अनिवार्य सूर्यश नेताम (गुड्डा) का उम्र 24 साल 10 माह है। कांग्रेस पार्टी से बड़ी चूक हुई। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया होता तो नामांकन रद्द भी सकता था।