Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित 86 कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित 86 कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

बिलासपुर 06 फ़रवरी 2025 - डिप्टी सीएम अरूण साव बुधवार को लोरमी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया इस दौरान उनकी मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया और भाजपा परिवार में शामिल हुए। 

बता दें कि नंदकिशोर त्रिपाठी पूर्व जनपद सदस्य एवं वर्तमान में मुंगेली जिले के कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके साथ दो पूर्व सरपंच और दो वर्तमान प्रत्याशियों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभी नए कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सभी मिलकर जनता की सेवा के लिए काम करेंगे।