Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , सरपंचों सहित 40 कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , सरपंचों सहित 40 कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

कोंडागांव 07 जून 2025 - विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का लगातार पार्टी से मोहभंग हो रहा है। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज भी तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडगांव जिले के 40 लोगों ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्ता ले ली है। बताया जा जा रहा है कि इन लोगों में कुछ सरपंच भी शामिल हैं। सभी लोगों को विधायक नीलकंठ टेकाम ने गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।