Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा त्यागपत्र

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा त्यागपत्र

बेमेतरा 30 जनवरी 2025 - बेमेतरा जिले में कांग्रेस को झटका लगा है, जहां जिलाध्यक्ष बंशी पटेल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। बंशी पटेल ने न केवल जिलाध्यक्ष पद से, बल्कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। 

उन्होंने नगरपालिका कुसमी में पार्टी प्रत्याशी चयन को गलत ठहराया और इस प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेल पहले पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के खेमे से जिलाध्यक्ष बने थे, लेकिन अब पार्टी से पूरी तरह अलग हो गए हैं।