रायपुर 22 मार्च 2025 - कांग्रेस संगठन में हार के बार सर्जरी शुरू हो गयी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कुछ दिन पहले ही ये संकेत दिये थे कि कांग्रेस संगठन में बदलाव किया जायेगा। अब कांग्रेस ने अपने 11 जिलाध्यक्ष बदल दिये हैं।
AICC ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। AICC से जारी आदेश के मुताबिक, बालोद में चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग (ग्रामीण) राकेश ठाकुर, नारायणपुर में बिसेल नाग, कोंडागांव में बुधराम नेताम, कोरबा (शहर) नाथूलाल यादव, कोरबा (ग्रामीण) मनोज चौहान, बलौदाबाजार में सुमित्रा घृतलहरे, सारंगढ़-बिलागढ़ में ताराचंद देवांगन, सरगुजा में बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर में कृष्ण प्रताप सिंह और बेमेतरा में आशीष छाबड़ा अध्यक्ष बनाए गए हैं।