Back to News

छत्तीसगढ़ - युवती की रील पर कमेंट करना युवक को पड़ा भारी , युवती के भाई ने,,

छत्तीसगढ़ - युवती की रील पर कमेंट करना युवक को पड़ा भारी , युवती के भाई ने,,

धमतरी 15 जनवरी 2025 - धमतरी में एक युवक को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक युवती के वीडियो पर कमेंट करना भारी पड़ गया। कमेंट करने वाले एक युवक को पांच बदमाशों ने मिलकर पहले तो जमकर मारपीट की, इससे जी नहीं भरा तो युवक के छाती और पेट में चाकू से हमला कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील बनाकर वीडियो अपलोड किया था। जिस पर आमदी निवासी सागर कुमार ने ”ऐसा क्या” कमेंट कर दिया। इस कमेंट ने युवती के भाई ने देखा और आग बबूला हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने चार दोस्तों के साथ सागर कुमार को फोन करके बुलाया और जमकर पिटाई कर दिया। इतने पर भी जब उसका दिल नहीं भरा तो वहीं युवक के छाती व गला और पेट पर धार दार चाकू से जानलेवा हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। 

घायल हालत में ही युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन करके घटना स्थल बुलाया। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से शहर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया। जहां घायल युवक का ICU में इलाज चल रहा है।

अर्जुनी पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।