Back to News

छत्तीसगढ़ - रायगढ़ स्टेसन में एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक हुआ जाम , रेल परिचालन हुआ प्रभावित

छत्तीसगढ़ - रायगढ़ स्टेसन में एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक हुआ जाम , रेल परिचालन हुआ प्रभावित

रायगढ़ 05 जनवरी 2025 - हैदराबाद से रक्सौल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का रायगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलते ही ब्रेक जाम हो गया, जिसकी वजह से चक्रधर रेलवे फाटक के पास ट्रेन करीबन एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही. इस घटना की वजह से मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। 

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ स्टेशन से हैदराबाद से रक्सौल जाने वाली ट्रेन संख्या 07051 रायगढ़ स्टेशन से करीब दोपहर 2.07 बजे निकल कर एक किमी दूर चक्रधर रेलवे फाटक के पास पहुंची ही थी कि उसके पीछे की बोगियों के ब्रेक जाम हो गए, जिससे ट्रेन रूक गई। 

घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने में जुट गई. ब्रेक को ठीक करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. इस बीच करीबन घंटे भर तक यात्री परेशान होते रहे. हैदराबाद-रक्सौल ट्रेन में आई खराबी की वजह से इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है।