Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार , युवती की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार , युवती की हालत नाजुक

बिलासपुर 11 जनवरी 2025 - इस वक्त जिला मुख्यालय बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा युवती पर उसके आशिक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के बाद आनन फानन में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवती का नाम नीलू कश्यप है।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके की है। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आया है कि युवती अपने प्रेमी सनत कश्यप के साथ लिव इन में रह रही थी। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आकर सनत कश्यप ने अपनी लिव इन पार्टनर पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने किन वजहों से लड़की पर जानलेवा हमला किया,अभी इस बात का खुलासा नही हुआ है। पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सनत कश्यप की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।