Back to News

छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेल कर प्रेमी के दोस्त ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेमी और दोस्त दोनो हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ब्लैकमेल कर प्रेमी के दोस्त ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेमी और दोस्त दोनो हुए गिरफ्तार

GPM 24 मई 2025 - GPM जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने किसी तरह से हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा GPM जिले में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने आयी थी। स्कूल में पढ़ने के दौरान उसकी पहचान स्थानीय युवक अंशुल सोनी से हुई। अंशुल सोनी ने छात्रा को अपने प्यार में फंसा लिया। छात्रा का भरोसा जीतने के बाद आरोपी लंबे समय तक छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बात की जानकारी जब अंशुल के दोस्त अभिषेक चक्रधारी को हुई, तो उसने भी छात्रा को धमकाकर उसके साथ रेप किया।

इस घटना से परेशान छात्रा इसकी जानकारी अपने प्रेमी अंशुल को दी। लेकिन आरोपी ने अपने दोस्त का साथ देते हुए छात्रा को मुंह बंद रखने की धमकी दे दी। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म , पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।