Back to News

छत्तीसगढ़ - मंत्री और एंबुलेंस का रास्ता रोकना महिलाओं को पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

छत्तीसगढ़ - मंत्री और एंबुलेंस का रास्ता रोकना  महिलाओं को पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

कोरबा 13 जनवरी 2025 - कोरबा में रविवार की शाम हुआ बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। एक तरफ मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान के बाद जहां राजनीति गरमा गयी है। वहीं मंत्री और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर एंबुलेंस का रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यहां फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी का शिकार हुई महिलांए तानसेन चौक पर धरना प्रदर्शन कर रही थी। शाम को जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम और लखन लाल देवांगन वनवासी आश्रम पहुंचे थे, तब हजारों की संख्या में महिलांए चक्काजाम कर रास्ता रोक लिया था। करीब 2 घंटे तक चले इस बवाल में मुख्य मार्ग पर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गयी थी। 

इस पूरे मामले में एंबुलेस के चालक की शिकायत पर FIR दर्ज किया गया है। वहीं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अलग से अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियों में चक्काजाम करने वाली महिलाओं की पहचान कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।