रायपुर 26 दिसम्बर 2024 - विधायक समर्थकों को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। यही वजह है कि विवादित भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को संगठन ने कल देर रात रद्द कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर संगठन मंत्री पवन साय ने नियुक्तियों को रद्द का आदेश दिया है। रायपुर ग्रामीण के माना मंडल, बिरगांव मंडल, धरसींवा मंडल, गरियाबंद मंडल और बस्तर मंडलो के अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द हुई है। 27 दिसंबर को अपील समिति इन पर पुनर्विचार करेंगी।