Back to News

21 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का एलान , रहेगा टोटल लॉकडाउन??

21 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का एलान , रहेगा टोटल लॉकडाउन??
रायपुर 19 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने यह घोषणा कवर्धा में प्रेसकांफ्रेंस को संबोधित करते हुए की।

दरअसल दीपक बैज आज लोहारीडीह गांव गए थे। घटना स्थल से लौटने के बाद PCC चीफ दीपक बैज , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। गृहमंत्री के जिले कवर्धा में घटना होने के चलते गृहमंत्री को बर्खास्त करने मुख्यमंत्री से मांग की है। 

दोनों प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है इसलिए कांग्रेस ने  21 सितंबर दिन शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने घटना की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज ने करने की मांग की है। मृतक कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है।