Back to News

छत्तीसगढ़ - भाजपा की महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश , 10 बदमाशों ने घर पर किया हमला

छत्तीसगढ़ - भाजपा की महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश , 10 बदमाशों ने घर पर किया हमला

रायपुर 27 फरवरी 2025 - राजधानी रायपुर से लगे खरोरा से एक बड़ी खबर निकलकर कर सामने आ रही है यहां भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि 10 बदमाशों ने भाजपा के महिला पार्षद लीला देवांगन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है महिला पार्षद ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई है। घटना खरोरा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि महिला पार्षद लीला देवांगन अपने घर पर थी। इसी दौरान 10 बदमाशों ने उनके घर पर ही जान से मारने की कोशिश की है। पूरी घटना की CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुटी और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस सभी फरार आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से जान से मारने की धमकी दी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।