Back to News

छत्तीसगढ़ - एक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , पार्टी पर लगाया अनदेखी का आरोप

छत्तीसगढ़ - एक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , पार्टी पर लगाया अनदेखी का आरोप

मोहला 31 जनवरी 2025 - आदिवासी बाहुल्य मोहला- मानपुर जिले के कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और PCC चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर मानिकपुरी ने इस्तीफा देने की वजहों की जानकारी दी है। 

स्थानीय प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए अनिल मानिकपुरी ने संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और निजी हितों को महत्व दिए जाने पर सवाल उठाते आरोप लगाया कि पार्टी को मजबूत बनाने का सिर्फ कोरा दावा किया जाता है। 

बता दे कि मानिकपुरी का कांग्रेस के साथ लंबे समय से नाता रहा। 2014 से 2019 तक मानिकपुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे। वे 2009 से 2014 तक नपं के उपाध्यक्ष रहे। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। बतौर जिलाध्यक्ष पिछले विधानसभा में उन्होंने सांगठनिक रूप से पार्टी को मजबूत किया। नतीजतन विपरीत परिस्थितियों के बीच कांग्रेस को मोहला-मानपुर सीट से 32 हजार की भारी भरकम अंतर से जीत मिली। 

बताया जा रहा है कि मानिकपुरी को नगर पंचायत अध्यक्ष की टिकट देने में क्षेत्रीय विधायक भोलाराम साहू ने खुलकर खिलाफत की थी। पूर्व सीएम बघेल ने क्षेत्रीय विधायक की पसंद पर टिकट की घोषणा की। इससे आहत होकर मानिकपुरी ने कांग्रेस से बरसों पुराना संंबंध तोड़ दिया है। अनिल मानिकपुरी निर्दलीय चुनाव लडऩे की तैयारी में है। ऐसे में कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है।