Back to News

छत्तीसगढ़ - खुदकुशी करने रेलवे ट्रेक पर लेटा था बुजुर्ग , ट्रेन आती उससे पहले आ गए,,

छत्तीसगढ़ - खुदकुशी करने रेलवे ट्रेक पर लेटा था बुजुर्ग , ट्रेन आती उससे पहले आ गए,,

रायगढ़ 25 जनवरी 2025 - चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के कोरिया दादर के पास रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी की नीयत से लेटे एक वृद्ध व्यक्ति को डॉयल 112 की टीम ने बचा लिया। पुलिसकर्मी एडवर्ड कुजूर और ERV वाहन के चालक जय महिलाने मौके पर पहुंचे और वृद्ध को समझाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद लोग पहले से वृद्ध को ट्रैक से हटने के लिए मना रहे थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। डॉयल 112 की टीम ने वृद्ध की पत्नी और बेटी को बुलाया, जिनके साथ उसे समझा कर ट्रैक से हटाया। 

फिर पुलिस ने वृद्ध को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। परिवार ने बताया कि वृद्ध बीमार है और पिछले कुछ दिनों से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। वह पहले भी अचानक घर छोड़कर कहीं चला गया था। डॉयल 112 के स्टाफ ने परिवार को वृद्ध का उचित इलाज कराने की सलाह दी।