Back to News

छत्तीसगढ़ - कोयले से लदे ट्रेलर में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ - कोयले से लदे ट्रेलर में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी

कोरबा 23 जनवरी 2025 - कोरबा शहर के मानिकपुर कोल साइडिंग में कोयले से लदे एक ट्रेलर में आग लग गई. कोयला डंप करने के दौरान वाहन के केबिन में आग लगी. ट्रेलर में आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं उठने लगा. किसी तरह वाहन चालाक ने कूदकर अपने जान बचाई। 

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी इलाके के मानिकपुर कोल साइडिंग में कोयला डंप करने पहुंचे ट्रेलर में आग लग गई. कोयला डम्प करते हुए ट्रेलर में आग लग गई. केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. मौके पर पुलिस और SECL के अधिकारी पहुंचे हैं।