Back to News

छत्तीसगढ़ - शादी के लिए युवती पसन्द कर आ रहे बाईक सवारो पिकअप ने मारी टक्कर , 03 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - शादी के लिए युवती पसन्द कर आ रहे बाईक सवारो पिकअप ने मारी टक्कर , 03 लोगो की मौके पर ही मौत

बलरामपुर 23 मार्च 2025 - बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट का है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह घटना शंकरगढ़-कुसमी मुख्य मार्ग पर घटी है। मृतकों की पहचान कोटपाली निवासी फूलसाय और खेलसाय व  पटना निवासी भंडारी जगिमा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी शादी के लिए लड़की देखकर सबाग से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. मामले में शंकरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है।