Back to News

छत्तीसगढ़ - बिना शादी किये प्रेमी के घर मे पत्नी की तरह रहती थी नाबालिग , फिर हुआ कुछ ऐसा की कर ली खुदकुशी

छत्तीसगढ़ - बिना शादी किये प्रेमी के घर मे पत्नी की तरह रहती थी नाबालिग , फिर हुआ कुछ ऐसा की कर ली खुदकुशी

बलरामपुर 02 अगस्त 2025 - उन दोनो की उम्र कम थी, मगर कम उम्र में ही उन दोनों ने एस साथ जीने मरने की कसम खा ली थी। यही कारण था कि दोनों एक साथ लड़के के घर पर पति पत्नी की ही तरह लिव इन में रहते थे। दोनो के घर वाले दोनो के बालिग होने पर उनकी शादी भी करना चाहते थे। मगर उन दोनों के प्यार में मोबाइल रोड़ा बन गया और प्रेमिका ने जहर पीकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

मामला बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली संगीता (परिवर्तित नाम ) और आकाश एक दूसरे से प्यार करते थे। मगर संगीता (परिवर्तित नाम ) की उम्र 17 साल और आकाश की उम्र 20 साल थी। इस कारण इनका विवाह नहीं हो सका था। दोनों के प्यार को लेकर दोनों के घर वाले भी राजी थे। यही कारण है कि संगीता (परिवर्तित नाम ), आकाश के घर में उसके साथ पति पत्नी की तरह ही रहने लगी थी।

दोनो करीब साल भर से साथ रह रहे थे, संगीता को (परिवर्तित नाम) को इंस्ट्राग्राम चलाने की लत थी, जिसे लेकर आकाश ने कई बार आपत्ति भी की थी। मगर संगीता (परिवर्तित नाम ) पर से इसका नशा उतर ही नहीं रहा था। नाराज होकर आकाश ने संगीता (परिवर्तित नाम ) को डांटा और फिर उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने से संगीता (परिवर्तित नाम ) इतनी नाराज हुई कि उसने कीटनाशक पी लिया।

घटना के बाद उसे से पहले ईलाज के लिए राजपुर फिर अम्बिकापुर के मिशन अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सरगुज़ा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच के लिए मर्ग डायरी राजपुर पुलिस को भेजने की बात कह रही है।