Back to News

छत्तीसगढ़ -मकान में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग , पूरे इलाके में मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ -मकान में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग , पूरे इलाके में मची अफरातफरी

रायपुर 09 फरवरी 2025 - राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर के फटने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नही हो सकी है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही आग और तेज हो गयी। वहीं ब्लास्ट की आवाज से आसपास के क्षेत्र में लोग डर गये। मकान में आग कैसे लगी अभी इस बात का खुलासा नही हो सका है। फिलहाल पुलिस शार्ट सर्किट से घर में आग लगने की आशंका जता रही है।