Back to News

छत्तीसगढ़ - खेत गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला , दो लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ - खेत गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला , दो लोगो की मौत

काँकेर 18 जनवरी 2025 - इस वक्त कांकेर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा आदमखोर भालू ने दो लोगों की जान ले ली है, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। भालू ने वन अमले पर भी हमला किया है। घटना भानुप्रतापपुर के डोगरकट्टा का बताया जा रहा है। मौके के लिए वन विभाग की एक्स्ट्रा टीम रवाना हुई है। अभी भी शव घटना स्थल पर ही पड़े हैं। 

आदमखोर भालू के डर से वन विभाग की टीम शव के पास नही जा पा रही है। रायपुर से भी टीम को बुलाया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वनकर्मी भी घायल है। बताया जा रहा है सुबह लगभग 10:30 खेत गए दो ग्रामीणों पर भालू में हमला कर दिया जिससे एक ग्रामीण का मौके पर ही मौत हो गई  जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।