Back to News

छत्तीसगढ़ - 38 पुलिस कर्मियों का तबादला , 04 को किया गया लाईन अटैच , SSP ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - 38 पुलिस कर्मियों का तबादला , 04 को किया गया लाईन अटैच , SSP ने जारी किया आदेश

बिलासपुर 17 मई 2025 - SSP रजनेश सिंह ने 38 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में 17 पुलिसकर्मियों को लाईन से विभिन्न थानों की जवाबदारी दी गई है। इसके साथ ही SSP ने चार पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच भी किया है।

SSP ने दो अलग अलग आदेश जारी किया है। पहले आदेश में 34 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। उपनिरीक्षक राज सिंह को थाना कोटा से चौकी प्रभारी बेलगहना बनाया गया है। उप निरीक्षक भावेश शेंडे को बेलगहना से पुलिस सहायता केंद्र मोपका भेजा गया है।

इसके अलावा जारी दूसरे आदेश में सहायक उप निरीक्षक भानू पात्रे को सिविल लाईन से बिलासपुर भेजा गया है। प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव को थाना रतनपुर, आरक्षक 1310 चंद्रकांत निर्मलकर, सिरगिट्टी, आरक्षक 718 दीपक उपाध्याय एसीसीयू को भी लाईन अटैच किया गया है।