Back to News

छत्तीसगढ़ - एक ASI , 05 प्रधान आरक्षक सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला , SP ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - एक ASI , 05 प्रधान आरक्षक सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला ,  SP ने जारी किया आदेश

बिलासपुर 03 जनवरी 2025 - बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने जिले में प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक ASI , 05 प्रधान आरक्षक सहित कुल 26 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी तबादला आदेश के मुताबिक ASI अशोक मिश्रा को पुलिस सहायता केंद्र केंदा से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

प्रधान आरक्षक पंकज राय को पुलिस लाइन से कोटा, लक्ष्मण सिंह को पचपेड़ी से पुलिस लाइन और कान्हा अंचल को पुलिस लाइन से पचपेड़ी भेजा गया है. इसके अलावा, प्रवीण पाण्डेय का हिरीं से जूनापारा चौकी और रगेश चंद्र पटनायक का पुलिस नियंत्रण कक्ष से कोनी थाने में तबादला किया गया है।

आरक्षक गोविंद शर्मा को पुलिस लाइन से तारबाहर भेजा गया है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।