Back to News

छत्तीसगढ़ - जंगल मे जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार , 89 हजार नगद सहित 23 वाहन जप्त

छत्तीसगढ़ - जंगल मे जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार , 89 हजार नगद सहित 23 वाहन जप्त

बिलासपुर 02 फरवरी 2025 - रतनपुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी की और 89 हजार रुपए नगद, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल फोन जब्त किए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 

डीएसपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबी के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है. रतनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने रेड की कार्रवाई की. जहां मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 89 हजार रुपए कैश, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल को जब्त किया गया. कुल 12.39 लाख रुपए की जब्त की गई है. 

सभीआरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेद अधिनियम और संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।