Back to News

छत्तीसगढ़ - सीने में बाईक की चाबी घोप कर युवक की हत्या , वारदात के बाद मची सनसनी

छत्तीसगढ़ - सीने में बाईक की चाबी घोप कर युवक की हत्या , वारदात के बाद मची सनसनी
धमतरी 14 अक्टूबर 2024 - धमतरी में आए दिन हो रहे चाकूबाजी की वारदात ने लोगों को झकझोर कर दिया है, बीते कल यानी रविवार की रात फिर एक युवक की बाईक के चाबी से हत्या कर दी गई, इस घटना से वार्ड में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि भरत पिता हरिराम सिन्हा उम्र 46 साल निवासी बठेना पारा जेल रोड धमतरी को बीते शाम 6.30 बजे आरोपी चेतन यादव द्वारा आपस में बठेना पारा सिन्हा किराना दुकान के सामने झगडा करते हुए गाली गलौज कर रहा था। उसी समय मृतक अपने घर तरफ गली से निकला और आरोपी को गाली गलौज करने से मना किया तब आरोपी अपने मुठ्ठी में नुकीले चाबी को फंसाकर उसके सीने में हमला कर दिया जिससे मृतक मौके पर ही गिर गया जिसको तत्काल इलाज के लिए DCH अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी चेतन पिता रहीपाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी बठेना पारा को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली में धारा 103 (1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है।