Back to News

छत्तीसगढ़ - युवक का अपहरण कर हत्या , वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ - युवक का अपहरण कर हत्या , वारदात से इलाके में मची सनसनी
सुकमा 13 दिसम्बर 2024 - सुकमा जिले में मुखबिर के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव निवासी मड़कम हड़मा (31 वर्ष) की बीती रात पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ।

नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के लिए 123 मोबाइल फोन भी लूट कर अपने साथ ले गए हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।