Back to News

छत्तीसगढ़ - शहर के इस वार्ड में चुड़ैल का साया ?? , घट रही है यह घटना , दहशत में लोग

छत्तीसगढ़ - शहर के इस वार्ड में चुड़ैल का साया ?? , घट रही है यह घटना , दहशत में लोग
राजनांदगांव 10 सितंबर 2024 - शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां रात में घरों के दरवाजे बजने से लोग डरे हुए हैं. यह मामला वार्ड नंबर 42 का है. वार्डवासी डरे हुए हैं और 5 दिनों तक रतजगा कर रहे. वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री और वार्डवसियों ने इसकी शिकायत बसंतपुर थाने में की है. थाने के दिए आवेदन में रात में अजीब आवाज आने से लोगों में भूत प्रेत का भ्रम होने का भी जिक्र किया गया है।

वार्डवासियों ने अपने आवेदन में बताया है कि रात में घरों के दरवाजे खटखटाने की आवाज से राजीव नगर के शिव नगर और भोई पारा क्षेत्र के लोगों में भूत प्रेत का भ्रम है. असामाजिक तत्वों का अंदेशा भी है. वार्डवासियों और पार्षद ने पुलिस से वार्ड में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. पार्षद ने आवेदन में पिछले 5 दिनों से लोगों के घर के दरवाजे खटखटाने और पेट्रोल चोरी होने और अजीब अजीब आवाज आने की बात भी लिखी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।