Back to News

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे धुत्त आबकारी आरक्षक का VIDEO हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे धुत्त आबकारी आरक्षक का VIDEO हुआ वायरल
अंबिकापुर 12 अक्टूबर 2024 - शराब के नशे में धुत्त एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कमाल की बात ये है कि जिस कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, वो खुद आबकारी विभाग का है। ऐसे में जिस विभाग के कर्मचारियों पर शराबखोरी रोकने का जिम्मा है वो खुद ही शराब के नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत आबकारी उड़नदस्ता विभाग के कर्मचारी शासकीय वाहन में शराब पकड़ने गए थे। इस दौरान कर्मचारी खुद ही शराब में टुन्न हो गये और सड़क पर विभाग की सरकारी वाहन को खड़ा कर तमाशा करने में मशगूल हो गये। आबकारी विभाग के कर्मचारियों को तमाशा करते देख लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

नशे में धुत आबकारी विभाग के कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। अब वायरल वीडियो पर विभाग एक्शन लेता है या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।