Back to News

छत्तीसगढ़ - मंदिर परिषर में अश्लील हरकत करते प्रेमी जोड़े का VIDEO हुआ वायरल , लोग जता रहे है विरोध

छत्तीसगढ़ - मंदिर परिषर में अश्लील हरकत करते प्रेमी जोड़े का VIDEO हुआ वायरल , लोग जता रहे है विरोध
राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले डोंगरगढ़ से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा हैं। ये वीडियो उस समय वायरल हुआ हैं जब नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है। वायरल वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा किस करते नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर के पास का बताया जा रहा है।

यह हरकत सुबह करीब 4 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। इसका किसी ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि युवक और युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। कपल के वायरल वीडियो को पोस्ट कर यूजर ने लिखा कि "दर्शन करने के नाम पर प्रदर्शन चल रहा है" वही कुछ लोगों ने लिखा कि, पवित्र जगह में पाप किया गया इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स भी इसका विरोध जता रहे हैं।