जशपुर 02 सितंबर 2024 - जशपुर में पुलिस को चकमा देकर हथ़कड़ी के साथ दो चोर फरार हो गये। दोनों पर चोरी के कई मामले दर्ज थे। मामले में एसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये आरक्षक और ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य आरक्षक को लाईन अटैच किया गया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में ASI राजेश यादव औरआरक्षक अशोक एक्का शामिल है। फिलहाल मामले में जशपुर पुलिस दोनों चोर की तलाश कर रही है।