Back to News

छत्तीसगढ़ - श्वेता राजमणि सहित 05 IPS अधिकारियों का तबादला , देर शाम जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - श्वेता राजमणि सहित 05 IPS अधिकारियों का तबादला , देर शाम जारी हुआ आदेश
रायपुर 17 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने 5 IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक IPS अरविंद कुजूर, धर्मेंद्र सिंह छवई, श्वेता राजमणी, उदय किरण सिंह और मनोज कुमार खिलारी का तबादला किया गया है। 

गृह विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक IPS अरविंद कुमार कुजूर को उप पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है. IPS धर्मेंद्र सिंह छवई को सेनानी, 15वी वाहिनी बीजापुर भेजा गया है. IPS श्वेता राजमणि को सेनानी 19वी वाहिनी जिला बस्तर , IPS उदय किरण को सेनानी 9वी वाहिनी दंतेवाड़ा और IPS मनोज कुमार खिलारी सेनानी 2री वाहिनी जिला बिलासपुर भेजा गया है।