GPM 12 नवंबर 2024 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिसिया तंत्र में कसावट लाने एसपी भावना गुप्ता ने तीन थाना प्रभारी सहित 15 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है।
एसपी ने थाना प्रभारी गौरेला के निरीक्षक शनीप कुमार रात्रे को लाइन अटैच कर नवीन बोरकर को गौरेला थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जी.पी. बंजारे को पेंड्रा और रणछोर सेंगर को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी के आदेश में 2 सब इंस्पेक्टर, 01 ASI सहित 10 आरक्षकों का भी तबादला किया गया है।