Back to News

छत्तीसगढ़ - लापरवाही बरतना TI जितेंद्र जायसवाल को पड़ा भारी , SP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - लापरवाही बरतना TI जितेंद्र जायसवाल को पड़ा भारी , SP ने किया लाईन अटैच
बलरामपुर 16 नवम्बर 2024 - बलरामपुर में 15 नवंबर को एक खेत में तीन नर कंकाल मिलने का मामला सामने आया था. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. वहीं इस मामले में कुसमी TI जितेंद्र जायसवाल को लाइन अटैच कर दिया गया है. लापरवाही बरतने पर SP ने यह कार्रवाई की है. बता दें कि बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत के बंद पड़े फ्लाई ऐश ईट भट्टे के पास 3 नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी।