Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसद हुए लापता?? , भाजपा ने किया इनाम घोषित

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसद हुए लापता?? , भाजपा ने किया इनाम घोषित
रायपुर 03 अक्टूबर 2024 - चुनाव के समय से छत्तीसगढ़ भाजपा लगातार कार्टून पोस्टर जारी कर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधती आ रही है। इसके जरिए भाजपा कभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो कभी कांग्रेस सरकार के समय मंत्री रहे नेताओं पर तंज कसती है। भाजपा ने आज ही एक और पोस्टर जारी किया है। 

इस बार उनके निशाने पर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसद है। भाजपा ने कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन और के टीए स तुलसी को लापता बताया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के सोशल मीडिया एकाउंट  एक्स पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ का हक मारने वाले कांग्रेसियों के सांसद लापता है। जनता के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इन्हें ढूंढ रहे हैं। किसी को मिले तो राजीव भवन रायपुर में संपर्क करें। उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस सरकार के समय छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला , रंजीत रंजन और के,.टी.एस. तुलसी राज्यसभा सांसद चुने गए थे।