Back to News

छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी पर सरपंच रखता था बुरी नजर , जब दोस्त को हुई जानकारी तब,,

छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी पर सरपंच रखता था बुरी नजर , जब दोस्त को हुई जानकारी तब,,
बालोद 26 अगस्त 2024 - बालोद के संजारी चौकी क्षेत्र में सरपंच की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक सरपंच की उसकी पत्नी पर बुरी नजर थी। ये बात जब उसे पता चली तो उसने आक्रोश में आकर चाकू से वार कर सरपंच की हत्या कर दी।

घटना के संबध में संपूर्ण जानकरी प्राप्त कर संदेही रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो संदेही गोल मोल जवाब देता रहा। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो रामजी के घर में शराब पीये। इसके बाद विक्रम सिन्हा के द्वारा रामजी प्रजापति की पत्नी के बारे में गलत बात कराने लगा। 

इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी रामजी प्रजापति से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।