Back to News

छत्तीसगढ़ - नेता जी के घर का टूटा ताला , चोरों ने नगदी सहित लाखो के समान पर किया हाथ साफ

छत्तीसगढ़ - नेता जी के घर का टूटा ताला , चोरों ने नगदी सहित लाखो के समान पर किया हाथ साफ
अम्बिकापुर 18 नवम्बर 2024 - अम्बिकापुर से चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यँहा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर पर चोरों ने धावा बोल कर नगदी सहित लाखो के समान पर हाथ साफ कर दिया है।घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 

जहां चोरों ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने 15 लाख नगद और 2 लाख के ज्वेलरी की लेकर फरार हो गए। दरअसल, सीतापुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। 

तभी सूने मकान देखकर चोरो ने उनके घर पर ढावा बोला और घर में रखे 15 लाख नगद और 2 लाख के ज्वेलरी की चोरी की है। घटना के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब चोरो की तलाश में जुट गई है।