Back to News

छत्तीसगढ़ - नहर में मिली युवती की लाश की हुई पहचान , प्रेग्नेंट होने पर की थी खुदकुशी

छत्तीसगढ़ - नहर में मिली युवती की लाश की हुई पहचान , प्रेग्नेंट होने पर की थी खुदकुशी
रायगढ़ 11 अक्टूबर 2024 - खरसिया के नहर में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है. कोरबा के मुड़ापार अंबेडकर बस्ती में रहने वाली शोभा मरावा ने मृतका की पहचान अपनी बेटी एकता मरावा के रूप में की है. इसके साथ ही मां ने अपनी बेटी के आत्महत्या के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शोभा मरावा ने कपड़े के आधार पर अपनी बेटी एकता के तौर पर शिनाख्त करने के साथ आरोप लगाया कि 9वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली उसकी बेटी ने अपने प्रेमी संतोष तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है. उसने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था. बार-बार पैसों की मांग करता था. यही नहीं वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी, जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी. युवक की प्रताड़ना की वजह से उसने अपनी जान दी है।

शोभा मरावा ने बताया कि एकता ने सोमवार की रात को कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगा दी थी. उसे बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगाई थी, लेकिन युवती को नहीं बचा पाए. गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली।