Back to News

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता की करतूत , 13 साल की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता की करतूत , 13 साल की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
बिलासपुर 11 नवम्बर 2024 - न्यायधानी बिलासपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। न्यायधानी में एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।