Back to News

छत्तीसगढ़ - चोरी के आरोपी ने थाने में पिया फिनायल , आननफानन ले जाया गया हॉस्पिटल

छत्तीसगढ़ - चोरी के आरोपी ने थाने में पिया फिनायल , आननफानन ले जाया गया हॉस्पिटल
कोरबा 27 अगस्त 2024 - शहर के सिविल लाइन थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोरी के एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। इस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

बता दें कि सिविल लाइन पुलिस ने संजय नगर के रहने वाले रोहित राजपूत (उम्र 20 साल) को एक्टिवा चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की भनक लगते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।