Back to News

छत्तीसगढ़ - नगर पालिका अध्यक्षो का कार्यकाल समाप्त , प्रशासको की हुई नियुक्ति

छत्तीसगढ़ - नगर पालिका अध्यक्षो का कार्यकाल समाप्त , प्रशासको की हुई नियुक्ति
रायपुर 03 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के बाद अब नगर पालिकाओं में भी प्रशासक की नियुक्ति हो गयी है। कल से प्रशासक नगर पालिका परिषद में भी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। SDM को प्रशासक की जिम्मेदारी नगर पालिकाओं में दी गयी है। कुल 47 नगर पालिकाओं में कल प्रशासक प्रमुख हो जायेंगे।

आपको बता दें कि जिन 6 नगर पालिकाओं में आज कार्यकाल खत्म हो रहा है, उसमें राजनांदगांव जिले का डोंगरगढ़,  बिलासपुर जिले का रतनपुर, तखतपुर और बोदरी , एमसीबी जिले का मनेंद्रगढ़ और कांकेर की नगर पालिका शामिल हैं।