Back to News

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती , अंतरिम मेरिट सूची जारी , इस लिंक पर करे चेक

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती , अंतरिम मेरिट सूची जारी , इस लिंक पर करे चेक
बिलासपुर 09 अक्टूबर 2024 - स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बिलासपुर में निकाली गई शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के आधार पर अब अलग-अलग पदों के लिए अंतरिम मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। दावा आपत्ति के बाद अब 20937 आवेदकों को पात्र माना गया है। जिसके आधार पर अंतरिम मेरिट सूची मांगी गयी है। अब मेरिट सूची को लेकर 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। 21 स्कूलों के लिए ये विज्ञापन जारी की गयी थी।

बता दें कि संविदा भर्ती को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गयी थी। जिसके तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए 21 अगस्त को विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था। 6 सितंबर तक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते थे। सिंतबर महीने में चयन सूची जारी की जिसके बाद 26 सितंबर तक  दावा आपत्ति मांगे गये। अब उसी आधार अंतरिम मेरिट सूची जारी की गयी है।

स्वामी आत्मानंद के अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां जारी की गयी है। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के लिए अलग-अलग आवेदन की प्रक्रिया है। व्याख्याता को 38100, शिक्षक को 35400 और सहायक शिक्षकों को 25300 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा।

इस लिंक पर चेक करें अपना नाम..