Back to News

छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड के बाद हटाये गए SP और कलेक्टर , घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच

छत्तीसगढ़ - लोहारीडीह कांड के बाद हटाये गए SP और कलेक्टर , घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच
रायपुर 20 सितंबर 2024 - कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले में CM विष्णुदेव साय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर और SP को हटा दिया है. कवर्धा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कवर्धा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं कवर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पदस्थ किया गया है।

बता दे कि कवर्धा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ IPS विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम लोहारी डीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।